डिप्टी रेंजर की संदिग्ध रूप से सड़क किनारे मिली लाश, एफएसएल की टीम कर रही है जाँच
डिप्टी रेंजर की संदिग्ध रूप से सड़क किनारे मिली लाश, एफएसएल की टीम कर रही है जाँच

टीआरपी डेस्क। कोरबा जिले के कटघोरा वनमण्डल के उत्पादन डिपो कसनिया में पदस्थ फॉरेस्ट के डिप्टी रेंजर स्तर के एक कर्मी की लाश संदिग्ध रूप से सड़क के किनारे से बरामद की गई है। मृतक डिप्टी रेंजर का नाम कंचराम पाटले पिता पूरन पाटले (58) था।

सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौत की वजह जानने और तथ्यों की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी तलब किया है। वन कर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक कंचराम पाटले उत्पादन डिपो के बेरियर में पदस्थ थे। वे स्थानीय वनमण्डल के 5 परिसर में निवास करते थे।

शनिवार को शाम 7:30 बजे वह अपने मकान से ड्यूटी के लिए रवाना हुए और फिर वापस नहीं लौटे। इधर आज सुबह उनका शव बेरियर के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला जिसकी सूचना फौरन 112 को दी गई। प्राथमिक परीक्षण में मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नही मिलें है, मगर कुछ ऐसे लक्षण जरूर मिले हैं जिस वजह से यह मामला संदिग्ध हो चला है। बहरहाल लाश को पीएम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया है।

See also  जस्टिस शरद गुप्ता ने दिया इस्तीफा… राज्य सरकार दे सकती है अहम जिम्मेदारी
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।