टीआरपी। shahid bhagat sing
: देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती रविवार को मनाई गई। अतिथियों ने शहीद भगत सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।


नगर निगम के संस्कृति विभाग के नेतृत्व में शंकर नगर चौक पर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरांजलि दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महापौर मीनल चौबे, उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य संजना संतोष हियाल, अवतार भारती बागल, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. दीपक क्लाडियस, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, नगर निगम जोन 4 सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित छत्तीसगढ़ सिख समाज के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।