सोमवार, 28 सितंबर 2026 सोम, 28 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक बारिश से राहत, तापमान में होगा इजाफा, 2 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Chhattisgarh Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर कुछ दिनों के लिए थम सकता है। हालांकि, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद अगले दो दिनों में दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर तक अपडेट जारी […]

Chhattisgarh Weather Update
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर कुछ दिनों के लिए थम सकता है। हालांकि, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद अगले दो दिनों में दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर तक अपडेट जारी किया है।

जिसके अनुसार प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रहेगी, लेकिन ज्यादातर दिनों के लिए किसी विशेष चेतावनी का जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में बारिश के बीच तापमान बढ़ने से उमस भी महसूस हो सकती है। आइए जानते हैं 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के मौसम का पूरा हाल।

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

28 सितंबर को प्रदेश के बस्तर, धमतरी समेत कुछ अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इस दिन के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की स्थिति में रह सकता है।

29 सितंबर को नहीं है कोई चेतावनी

29 सितंबर को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

30 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

30 सितंबर को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दिन भी किसी विशेष चेतावनी की जानकारी नहीं दी गई है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रह सकता है।

1 अक्टूबर को बारिश की संभावना

1 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है, लेकिन इस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

2 अक्टूबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

2 अक्टूबर को भी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना मौसम के बदलते मिजाज की ओर इशारा कर रही है।

अगले दिनों में बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश के बीच तापमान बढ़ने से कई इलाकों में उमस का असर महसूस हो सकता है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन