Bike-Rider

रायपुर। नया रायपुर में चार बाइक राईडर पर कार्रवाई की गई है। बता दें इन दिनों नया रायपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने वाले बाइक राइडर्स का आतंक मचा हुआ है। दूसरों के जान की परवाह किए बिना ये राइडर्स तेज गति से नया रायपुर क्षेत्र के सड़कों पर बेधड़क अपनी बाइक दौड़ाते हैं। वहीं पुलिस भी इन बेपरवाह बाइक राइडर्स पर लगाम लगाने के लिए इन पर कार्रवाई कर रही है।

मंदिर हसौद थाना क्षेत्रांतर्गत कई स्थानों के सामने अलग-अलग 4 युवकों की ओर से आम सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट किया जा रहा था। इससे उनके और दूसरों के साथ दुर्घटना होने व मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी।

शिकायत मिलने पर मंदिर हसौद थाना और राखी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चारों व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए 21 वर्षीय मधु बघेल, 42 वर्षीय बीरा रेड्डी परशुराम, 22 वर्षीय सुधीर धृतलहरे और 20 वर्षीय मुकेश चन्द्राकर को गिरफ्तार किया। चारों के कब्जे से स्टंट में प्रयुक्त 4 बाइक जब्त कर लिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।