छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तक छपाई में SCAM का मामला पहुंचा EOW, भाजपा नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम की पुस्तक छपाई में बड़ी अनियमितता उजागर होने के बाद अब मामले की शिकायत EOW तक पहुंच गई हैं। भाजपा नेताओं ने आज ACB/EOW दफ्तर पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीँ दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।

बता दें कि द रूरल प्रेस (TRP) ने कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम में पहली से 10वीं तक के बच्चों की किताब छपाई में आज तक के सबसे बड़े घोटाले का खुलासा किया था। दरअसल, प्रोग्रेसिव ऑफसेट को पुस्तक छपाई का वर्क आर्डर मिला था, लेकिन किताबों की छपाई निविदा के नियमों के विपरित मीनल पब्लिकेशन में की जा रही थी।

बता दें कि निविदा के नियमानुसार कोई भी प्रेस किसी दूसरे को काम सबलेट नही कर सकता है। प्रोग्रेसिव ऑफसेट की पुस्तकें दूसरे प्रेस में पाया जाना अपराध है। ध्यान देने वाली बात है कि ये वही प्रोग्रेसिव ऑफसेट प्रेस है, जिसका बिजली बिल 10 किलो वाट का है जबकि प्रिंटिंग के लिए लाइट 40 से 50 किलो वाट का कनेक्शन का होना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।