स्‍काई वाक पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा, जैसे ही बचाने पहुंची टीम तो ऊंचाई से कूद गया - VIDEO

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के सबसे बड़े हॉस्पिटल अंबेडकर अस्‍पताल के सामने स्‍काई वाक पर एक युवक चढ़ गया। घंटों तक लोग उसे बचाने हलाकान रहे। वहीं मौके पर स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा भी पहुंचे।

देखते ही देखते वहां देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम जैसे ही युवक को उतारने ऊपर चढ़ी तो युवक ऊपर कूद गया। हालांकि लोगों ने उसे बचाने के लिए कंबल का इंतजाम कर लिया था। मिली जानकारी के मुताबिक युवक को हल्की चोटें आईं हैं।

फ्लाईओवर स्‍काई वाक के ऊपर से युवक कूदा गया। युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती किया गया है। बता दें कि युवक इलाज ठीक से नहीं करने की शिकायत कर रहा है। पुलिस के आला अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को ऊपर चढ़ता देख ऊपर से कूद गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।