दहेज को समाज के लिए बेहतर बनाने वाली पुस्तक पर नर्सिंग काउंसिल ने जताई आपत्ति

टीआरपी डेस्क। नर्सिंग काउंसिल के सिलेबस में शामिल एक पाठ्यपुस्तक के उद्धरण पर इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने सोमवार को आपत्ति जताई है और एक अधिसूचना भी जारी किया है। पुस्तक में दावा किया गया है कि दहेज वास्तव में समाज के लिए अच्छा होता है और तो और यह उन माता-पिताओं की भी मदद करता है जिनकी बेटियां दिखने में साधारण हैं।

इस पुस्तक को ‘Textbook of Sociology for Nurses’ का नाम दिया गया है। इसे टीके इंद्राणी ने लिखा है और यह B.Sc. सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों के सिलेबस में शामिल है। इस सामग्री को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ।

नर्सिंग काउंसिल ने ऐतराज जताया और कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाली सामग्री का काउंसिल समर्थन नहीं करती है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने यह भी स्पष्ट किया है कि किया है कि नर्सिंग प्रोग्राम के लिए केवल वही सिलेबस प्रस्तावित हैं जिनका जिक्र INC की वेबसाइट पर हैं।

See also  रिटायरमेंट से 2 दिन पहले अधिकारी के घर पर छापा, मिली 1.75 करोड़ की Crypto Currency

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।