कमल विहार में नहीं थम रही चोरियां, आपराधिक तत्वों का रहता है जमावड़ा... रहवासी कर रहे पुलिस चौकी की मांग

रायपुर। करीब 1600 एकड़ में फैली छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना कमल विहार जैसे-जैसे विकास हो रहा है। वैसे ही कमल विहार में रह रहे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। इस क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि पुलिस चौकी के ना होने से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

कमल विहार इलाके में रोजमर्रा की चोरी, शराबखोरी, और असामाजिक तत्वों की आवाजाही से रहवासी हलाकान है। उन्होंने जल्द से जल्द क्षेत्र में दो पुलिस चौकी की शुरूआत करने की मांग की है। बता दें कि कमल विहार आरडीए की महत्वकांक्षी परियोजना है। यहां सड़क और अन्य सुविधाएं महानगर के स्तर की है। मगर यहां कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। रोज चोरी की घटनाएं हो रही है।

पुलिस की गश्त तकरीबन बंद ही रहती है। कई बार गुहार लगाने के बाद टिकरापारा पुलिस कभी-कभी गश्त पर पहुंचती है। स्ट्रीट लाइटें भी तोडफ़ोड़ के कारण बंद रहती है, और असामाजिक तत्व यहां काफी सक्रिय है। जिससे यहां के रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। आरडीए के पदाधिकारियों को तमाम समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। कमल विहार में प्रतिष्ठित और सभ्रांत लोग रहते हैं। अलग-अलग विभागों में पदस्थ कई अफसर भी यहां निवास कर रहे हैं। मगर वो सभी यहां की गतिविधियों से परेशान हैं।

आरडीए ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव सरकार को भी भेजा था, लेकिन इस दिशा में आगे कोई कदम नहीं उठाया गया। इसी के साथ ही क्षेत्र के लोगों में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ भी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनकी परेशानी के समय कोई उन्हें मदद करने नहीं आ रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।