बॉलीवुड पर चढ़ा फीफा फीवर, कार्तिक आर्यन भी कतर हुए रवाना

खेल डेस्क। फुटबॉल प्रेमियों के लिए आखिरकार वो दिन आ ही गया। 18 दिसंबर, रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच का क्रेज दुनियाभर में देखने को मिल रहा है।

बॉलीवुड स्टार्स में भी इसका अलग ही जोश दिखाई दे रहा है। कतर में होने वाले इस मैच के लिए कई सेलेब्स ने अपनी उड़ाने भर ली है। शनिवार को जहां दीपिका पादुकोण कतर के लिए रवाना हुई थी। तो वहीं, अब एक्टर कार्तिक आर्यन भी कतर के लिए रवाना हो चुके हैं।

फ्रांस और अर्जेंटीना का फाइनल मैच देखने पहुंचे कार्तिक

कार्तिक आर्यन फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2022 के लिए काफी एक्साइटेड हैं इसके लिए कार्तिक ने कतर के लिए उड़ान भर ली है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। रविवार की सुबह कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में कार्तिक फ्लाइट में बैठें हैं और उनके हाथ में कतर का टिकट है। इस फोटो के कैप्शन में कार्तिक आर्यन ने लिखा है कि फुटबॉल एक पैशन। इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी दिखाया है कि फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए उनकी एक्साइटमेंट काफी हाई है।

See also  India vs Sri Lanka Mohali Test: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत के 574 रन के जवाब में श्रीलंका का स्कोर 108/4
jagran

कार्तिक के अलावा ये हस्तियां भी आएंगी नजर

बता दें कार्तिक आर्यन के अलावा शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नोरा फतेही और एक्टर वरुण धवन का नाम शामिल है। बता दें नोरा फतेही फाइनल में अपने डांस का जलवा बिखेरेंगी। तो वहीं दीपिका पादुकोण ट्रॉफी का अनावरण कर सकती हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।