Chhattisgarh Aachar sahita

बिलासपुर। चुनावी आचार संहिता लागू होते ही छत्तीसगढ़ में चेकिंग अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिला क्षेत्र में सरकंडा थाना के पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाखों रुपए कैश जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक(सिटी कोतवाली) पूजा कुमार के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत रोड में आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था।

थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सीपत रोड बेहतराई चौक में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 8 लाख रुपए नकद मिला है। रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर पुलिस ने 8 लाख रुपए को जब्त कर लिया। साथ ही जिससे कैश बरामद किया गया है पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल सरकंडा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

बता दें कि रविवार को भी पुलिस ने देवकीनंदन चौक में चेकिंग पॉइंट में जांच के दौरान एक निजी वाहन से 93 लाख रुपए मूल्य के सोने और अन्य आभूषण जब्त किए थे। वहीं इससे पहले कोतवाली में एक व्यक्ति के पास से 5,61,000 रुपए बरामद किया गया, जिसका वैध दस्तावेज न होने से जब्त किया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।