रायपुर। राजधानी रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय में छात्र नेताओं के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एबीवीपी के कार्यकर्ता पीएससी घेराव का समर्थन मांगने दुर्गा कॉलेज पहुंचे थे। इस दौरान कॉलेज कैंपस में NSUI और ABVP के छात्र नेता आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

See also  24 घंटे में 27,176 नए केस, 284 की मौत, रायपुर में फिर बढ़े कोरोना के मरीज