रायपुर। सत्ता की गलियों में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक ओर जहां सत्ता वापसी के लिए भाजपा पूरजोर कोशिश कर रही है वहीं कांग्रेस भी कमर कस कर तैयार है। इस बीच नेताओं के दल बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी पार्षद पुष्पा साहू कांग्रेस में शामिल हो गई है। PCC चीफ दीपक बैज ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। बता दें कि आज जशपुर में जेपी नड्डा परिवर्तन यात्रा की शुरूआत करने पहुंचे हैं इस बीच भाजपा को बड़ा झटका मिला है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।