कोलंबो। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया इस मैच में 5 बदलाव के साथ उतरी है। टीम इंडिया पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि बांग्लादेश की टीम दो हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में वह वर्ल्ड कप से पहले जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

5 बदलाव के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

बांग्लादेश प्लेइंग-11

लिटन दास (विकेटकीपर), तंज़ीद हसन, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

See also  Twitter Deal: एलन मस्क ने रद्द की 3.37 लाख करोड़ रुपए की ट्विटर डील, कंपनी करेगी केस