बड़ी खबर: आरडीए और हाउसिंग बोर्ड अपने पूरे हो चुके प्रोजेक्ट सौंपेगा नगर निगम को

रायपुर। नगर निगम रायपुर ने शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम अमले को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे घर-घर जाकर 45 साल व इस उम्र को पार कर चुके लोगों की लिस्ट तैयार करे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस सर्वे सूची के आधार पर कोविड वैक्सीनेशन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। ऐसी कयास है कि कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अब भी लोगों के मन में डर है। जिसे दूर करने ही निगम इस सर्वे को करने जा रहा है।

बता दें शहर में यह सर्वे प्रक्रिया क्रेडाई अप्रूव्ड सोसाइटी, शहर के व्यापारी व उनके कर्मचारी समेत शहर के झुग्गी बस्तियों में की जाएगी। ताकि नगर निगम ऐसे 45 की उम्र पार कर चुके लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन हेतु प्रोत्साहित कर सकें। ऐसी जानकारी मिली है कि नगर निगम शहर में 15 मोबाइल यूनिट के जरिए शहर में जारी कोरोना टीकाकरण को और रफ्तार दी जा सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।