रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सचिवालय सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत प्रगति जोशी को जेल विभाग से स्थानांतरित कर चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।

वहीं मेरीरोज कुजूर को स्कूल शिक्षा विभाग से हटाकर जेल विभाग में भेजा गया है, जबकि वंदना भारती को जल संसाधन विभाग से स्थानांतरित कर मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है।

देखें आदेश

See also  यात्रीगण ध्यान दें: परिवहन मंत्री से चर्चा के बाद निजी बसों की हड़ताल खत्म , कल से सड़कों पर फिर दौडेंगी बसें