लेनदेन की बात करते कैमरे में कैद हुए दो पटवारी निलंबित, SDM ने की कार्रवाई
लेनदेन की बात करते कैमरे में कैद हुए दो पटवारी निलंबित, SDM ने की कार्रवाई

रायपुर। भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर SDM ने डंगनिया के पटवारी विजय कुमार साहू और भाटागांव के पटवारी भाईलाल अनंत को निलंबित कर दिया है। दोनों को जमीन नामांतरण एवं राजस्व दस्तावेज को ऑनलाइन करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। हाल ही में दोनों पटवारियों की लेनदेन संबंधी बातचीत का एक स्टिंग वीडियो सामने आया था।

लेनदेन की बातचीत का वीडियो देखने के बाद SDM ने यह कार्रवाई की है। निलंबन आदेश में इस बात का उल्लेख किया गया है कि दोनों पटवारियों ने जमीन नामांतरण और दस्तावेज ऑनलाइन करने व डिजिटल सिग्नेचर के मामले में अवैध राशि के लेन-देन की बात की। एक वीडियो क्लिपिंग में यह पूरी बातचीत सामने आई है।

SDM ने दोनों पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था। दोनों पटवारियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला। उसके बाद वीडियो क्लिपिंग के आधार पर दोनों को पहली नजर में दोषी पाकर निलंबित कर दिया गया है।

See also  कोरोनाः पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने अपने तीन माह का पेंशन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की

नामांतरण के लिए मांगे थे 5 से 10 हजार

डगनिया के पटवारी विजय कुमार साहू ने पांच हजार रुपए मांगे थे। वहीं भाटागांव के पटवारी भाईलाल अनंत ने इस काम के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे। SDM रायपुर ने डंगनिया पटवारी हल्का नम्बर 58 का प्रभार ग्राम सरोना के पटवारी सुरेश कुमार वर्मा को तथा भाटागांव पटवारी हल्का नम्बर 60 का प्रभार मठपुरेना के पटवारी नरेश ठाकुर को सौंपा है। यह प्रभार अस्थायी रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।