कोण्डागांव। सिटी कोतवाली कोण्डागांव और साइबर सेल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए नकली टेलीविजन बेचने वाले दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी उत्तरप्रदेश से आकर बस्तर अंचल के भोले-भाले लोगों को सस्ते में असली सोनी टेलीविजन का झांसा देकर नकली टीवी बेचते थे। अब तक सैकड़ों लोगों को ये ठगी का शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सेंट्रो कार, 08 नकली टीवी, नकली सोनी के स्टिकर, सॉफ्टवेयर युक्त पेनड्राइव समेत कुल 7 लाख 20 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है।

फेरी लगाकर टीवी बेचने की मिली थी सूचना


सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस के अनुसार, पुलिस को शिकायत मिली कि, दो व्यक्ति फेरी लगाते हुए आए और कम दाम में सोनी कंपनी का टीवी देने की बात की। भरोसा दिलाने पर उसने टीवी खरीद लिया, लेकिन जब उसे चलाया तो वह नकली निकला। इस शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

See also  Earthquake : छत्तीसगढ़ में आए भूकंप के झटके से 100 से ज्यादा घरों की दीवारों पर पड़ी दरारें

 इसके बाद मुखबिर से सूचना पर दोनों शख्स को पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस ने मो. सरफराज  निवासी मवाना, मेरठ (उ.प्र.) और शान मोहम्मद उर्फ सोनू निवासी मवाना, मेरठ (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया है।
 पुलिस ने इनके कब्जे से 8 टेलीविजन (कीमत 3 लाख 20 हजार रुपए), एक सेंट्रो कार (कीमत 4 लाख रुपए), पेनड्राइव और नकली सोनी स्टिकर समेत कुल 7 लाख 20 हजार रुपए की सामग्री जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।