टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव के बीच नक्सली वारदात पर लगाम कसने की कवायद जारी है। केंद्रीय गृहसचिव और आईबी चीफ का दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर हैं। बता दें कि कल पहले दिन केंद्रीय गृह सचिव और इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख ने बैठक ली है। बैठक में 10 राज्यों के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी भी ऑनलाइन जुड़े।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने और नक्सल प्रभावित इलाकों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में कश्मीर की तरह टारगेट बेस्ड ऑपरेशन लॉन्च करने की प्रक्रिया और रणनीति पर विस्‍तार से चर्चा की गई।

गृहसचिव अजय कुमार भल्ला और आईबी के डायरेक्टर तपन कुमार डेका ने नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय करीब 6 घंटे तक बैठक ली। इस बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के अनुसार नक्सल मोर्चों में आगे कई खूफिया ऑपरेशन की रणनीति पर चर्चा की गई। अब इन्‍हें अमल में लाया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।