टीआरपी डेस्क। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत मलूका की पत्नी परमपाल कौर ने आईएएस पद से इस्तीफा दे दिया है। वे आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं।

अप्रैल के पहले सप्ताह में पंजाब इंडस्ट्री विकास निगम की एमडी और आईएएस अधिकारी परमपाल कौर सिद्धू ने आईएएस पद से इस्तीफा दे दिया था। परमपाल कौर सीनियर अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं। जब इस्तीफा दिया उस दौरान वह छुट्टी पर चल रही थीं। परमपाल कौर आईएएस हैं इसलिए मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही इस्तीफा भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को भेज दिया जाता। लेकिन अभी पंजाब सरकार ने इस्तीफा मंजूर ही नहीं किया। परमपाल सिद्धू 2011 की आईएएस अधिकारी हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें चेतावनी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है कि
आईएएस अधिकारी के रूप में परमपाल कौर का इस्तीफा पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं किया..बीबा जी को आईएएस बनने की इतनी जल्दी थी..कृपया समझें कि इस्तीफा कैसे देना है…वरना जिंदगी भर की कमाई खतरे में पड़ सकती है।

जब परमपाल ने आईएएस पद से इस्तीफा दिया उसके पहले से ही उनके बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलें चल रही थीं। उनके पति गुरप्रीत पंजाब में अकाली दल के कद्दावर नेता सिंकदर सिंह मलूका के बेटे हैं।

गुरप्रीत काफी लंबे समय से शिअद से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने आज शिरोमणी अकाली दल का साथ छोड़ पत्नी परमपाल के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।