बड़ी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 दिन के अंदर दूसरी बार प्रदेश दौरे पर आएंगे। शाह का 5 और 6 जुलाई को रायपुर में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक लेने के बाद 6 जुलाई की शाम वापस भी चले जाएंगे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को रायपुर आएंगे। इससे पहले अमित शाह पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाह की बैठक में चुनाव तैयारियों पर ही प्रमुख रूप से चर्चा होगी। बता दें कि अभी तक अधिकारिक रूप से उनके आने का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

अगर अमित शाह का छत्‍तीसगढ़ दौरा तय होता है तो केंद्रीय गृहमंत्री का 15 दिनों में यह दूसरी बार प्रदेश दौरा होगा। इससे पहले अमित शाह 22 जून को छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आए थे। इस दौरान शाह पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इसके बाद दुर्ग में एक जनसभा को संबोधित किया।

See also  राजधानी अस्पताल में आग से 4 मरीजों की मौत: हादसे पर राहुल गांधी ने जताया शोक, भूपेश सरकार से की यह मांग

बतादें कि आगामी दिनों में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव होना है। जिसके चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी साल होने की वजह से राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं का छत्‍तीसगढ़ दौरा भी तेज हो गया है। इधर प्रदेश के भाजपा नेताओं ने अमित शाह के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।