रायपुर। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा रायपुर पहुंच गए है। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। जिसके बाद वे जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो गए। बता दे कि जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस उपलब्धि को जनता के साथ साझा करने के लिए जांजगीर में जनादेश परब का आयोजन किया गया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लखनलाल देवांगन तथा सरोज पांडेय और लता उसेंडी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।