टीआरपी। BJP President JP Nadda :
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सोमवार को राजधानी पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं अन्य नेताओं ने स्वागत किया। मंत्री नड्डा जांजगीर-चांपा में जनसभा को संबोधित करेंगे।


प्रदेश ‘के जांजगीर-चाम्पा जिले में खोखरा पुलिस ग्रांउड में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा आम जनसभा को संबोधित करेंगे।


उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय जगतप्रकाश नड्डा के जांजगीर-चांपा आगमन से छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को मजबूती और नई गति मिलेगी। कार्यकर्ताओं और जनता में नया उत्साह भरेगा।

See also  World Heritage: शांतिनिकेतन बना यूनेस्को की विश्व धरोहर, हमारे लिए गर्व का पल: मोदी

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।