कल बुधवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

रायपुर। मोदी सरकार के एक और मंत्री कल छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंच रहे हैं। इस बार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय 4 मई को नई दिल्ली से रायपुर पहुंच रहे हैं। वे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के दौरे पर जाएंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय चार मई को सुबह 10.45 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां भाजपा के स्थानीय नेता उनका स्वागत करने वाले हैं। गृह राज्य मंत्री हवाई अड्‌डे से ही हेलीकाॅप्टर से बीजापुर के लिए रवाना होंगेे।

गृह राज्य मंत्री बीजापुर में जनप्रतिनिधियों से सामाजिक संगठनों से भेंट करने के बाद अधिकारियों की बैठक लेंगे और बीजापुर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता के बाद केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

सीआरपीएफ जवानों के साथ भोज करेंगे केंद्रीय मंत्री केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय अपने बीजापुर प्रवास के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे वहां सीआरपीएफ के जवानों के साथ रात्रि भोजन भी करने वाले हैं। बीजापुर में रात्रि विश्राम के बाद मंत्री नित्यानंद राय बीजापुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रायपुर से प्लेन के द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

See also  पायल ट्रेवल्स की बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।