मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस महाअधिवेशन के बाद से अब तक 50 से अधिक ईडी के छापे पड़ चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में ही छापे पड़े हैं। ED को जो अधिकार मिला है, उसका दुरुपयोग हो रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने ईडी छापों को लेकर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए।

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार से चर्चा किए जाने के सवाल पर कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं हम, जाँच होनी चाहिए इसका समर्थन करते हैं। कितना पैसा जब्त किए, इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। मार-मार कर कुछ भी लिखवा रहे हैं। इस संबंध में मैंने गृहमंत्री को खत लिखा है।

आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल को स्मरण पत्र लिखा है। नियुक्ति और एडमिशन में परेशानी हो रही है। राज्यपाल को इस बारे में जल्दी फ़ैसला लेना चाहिए। बेरोजगारी भत्ते को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोज़गारी भत्ता को लेकर एक बार फिर परेशान है।

See also  महाराष्ट्र: उद्धव खेमे को एक और झटका, राज्‍यपाल को MLC नामांकन के लिए भेजी गई 12 नामों की सूची रद्द

उन्होंने आगे कहा कि 15 साल में सिर्फ़ सौ करोड़ भत्ता दिया गया था। भाजपा के समय में सिर्फ़ ग़रीबी रेखा के नीचे देते थे, पर हमने ऐसी कोई शर्त नहीं रखी है। भाजपा के समय की प्रक्रिया बहुत जटिल थी, पर हमारी प्रक्रिया बहुत सरल है। एक ही दिन में 6 हज़ार आवेदन आ चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।