रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के सिस्टम में नक्सलियों के घुसने और सरकारी निर्णयों को प्रभावित करने के आरोप का तीखा प्रतिवाद किया है। उन्होंने पूछा कि भाजपाई 15 साल तक क्या करते रहे। यदि शहरी नक्सली उनको मालूम था तो क्या कार्रवाई की। आज भी हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए और प्रमाणित करना चाहिए।

श्री बघेल ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि शहरी नक्सलियों के नेटवर्क को वीके चौबे ने तोड़ा था। उनकी शहादत हुई, भाजपा के सरकार इसकी जांच नहीं करा पाई है। 29 जवान शहीद हुए। आईजी को गैलेन्ट्री अवार्ड दिया गया। वीके चौबे की मौत का इनाम दिया गया। यह रमन सिंह की कार्यशैली हो सकती है, कांग्रेस की नहीं।

मुख्यमंत्री ने अडानी से मेल-मुलाकात को लेकर अमित जोगी के आरोपों पर एक बार फिर कहा कि मुख्यमंत्री के नाते सभी लोगों से मिलते हैं। मिलने में किसी को क्या परेशानी हो रही है। उन्होंने साफ किया कि छत्तीसगढ़ का हित उनके लिए सर्वोपरि है। उसके साथ वे कोई समझौता नहीं कर सकते।

See also  नक्सलियों ने अपने ही साथी की कर दी हत्या : जंगल में फेंका शव, पर्चा फेंक बताई हत्या की वजह…

अमित जोगी की टिप्पणी पर श्री बघेल ने कहा कि रेणु जोगी बहुत वरिष्ठ विधायक है और बहुत ही सम्मानीय है। उनके और मेरे बीच जो बातचीत हुई है वह अपनी माताजी से पूछ लें। उन्हें उजागर करना है क्या? अब उनकी निगाह गलत है तो वे क्या कर सकते हैं।

मैं मुख्यमंत्री हूं और मेरे साथ सभी लोग मिलते हैं। विपक्ष के सारे नेता मिलते हैं। आज भी सारे लोग मिल रहे है तो किसी को परेशानी क्या है? मैंने तो कल ही कह दिया था छत्तीसगढ़ का हित सर्वोपरि है। उसके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसी के साथ ही श्री बघेल ने सभी को कबीर जयंती की बधाई दी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।