महासमुन्द । रविवार को जिले के पिथौरा विकासखंड में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार को ये जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि रसोड़ा निवासी शारथ भोई बकरी चराने गया हुआ था। इसी बीच वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके साथ ही खेत में काम करने के दौरान तोषगांव निवासी रमेश प्रधान पर बिजली गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं कुरचुंडी निवासी जयलाल पर मछली पकड़ने के दौरान बिजली गिरने से दम तोड़ दिया।

इसके साथ ही कुरचुंडी के ही मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।