नई दिल्ली। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा-मेड इन इंडिया’ को शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल द बेल्ट एंड रोड फिल्म वीक में प्रतियोगिता श्रेणी के लिए चयनित किया गया है। आत्मनिर्भरता के जरिए सम्मान और प्यार पाने की कहानी पर आधारित यह फिल्म मौजी और ममता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दिन अपना व्यवसाय शुरू करने का बड़ा सपना देखते हैं।

निमार्ता मनीष शर्मा ने एक बयान में कहा, ‘सुई धागा – मेड इन इंडिया’ की कहानी भारत में स्थानीय कारीगरों की अंतर्निहित उद्यमशीलता की भावना को विशेष सलाम है।” उन्होंने आगे कहा, “शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल द बेल्ट एंड रोड फिल्म वीक जैसे प्रतिष्ठित मंच पर मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।” इस घोषणा के बाद से फिल्म के कलाकार भी काफी खुश हैं। वरुण ने कहा, “मुझे आशा है कि इस फेस्टिवल में फिल्म लोगों का दिल जीत लेगी और उन्हें भारत में बनी हमारी फिल्म पसंद आएगी.”वहीं, अनुष्का ने इसे ‘मानव विजय की अद्भुत कहानी’ बताया।

See also  सर्जरी के बाद सेट पर वापस लौटे रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वीडियो शेयर कर कहा- आप हमारे इंस्पिरेशन हैं

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।