टीआरपी डेस्क। जशपुर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यह के सोशल मीडिया ग्रुप्स में एक अजीबो गरीब तस्वीर वायरल हो रही है। यह तस्वीर दुलदुला की बताई जा रही है।

व्हाट्सएप्प पर वायरल हो रही इस तस्वीर में टैग कर लिखा गया है कि रेस्ट हाउस निर्माण का भुगतान नहीं मिलने से नाराज ठेकेदार ने रेस्ट हाउस को अपना अस्थाई निवास बना लिया है। ठेकेदार ने रेस्ट हाउस की दीवार के नीचे अपना नाम भी लिखवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दुलदुला जिले के नामचीन ठेकेदार अभय कुमार सोनी के द्वारा लोक निर्माण विभाग का एक रेस्ट हाउस बनाया जा रहा है। ऐसी खबर है कि उस रेस्ट हाउस का विभाग के द्वारा ठेकेदार को अबतक भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण ठेकेदार नाराज चल रहे हैं। इसी नाराजगी में ठेकेदार ने रेस्ट हाउस में अपने नाम का बोर्ड भी लगा दिया ।

हांलाकि इस सम्बंध में ठेकेदार अभय कुमार सोनी का कहना है कि यह किसी की शरारत है। मैने ऐसा किसी तरह का कोई बोर्ड नहीं लगाया है। मुझे भी सोशल मीडिया के जरिये ही इस बात की जानकारी मिली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।