मुख्यमंत्री की घोषणा के 48 घंटे के भीतर तम्बेश्वरनगर की रीना विश्वास को बेटे के इलाज के लिए मिले 4 लाख रु.

रायपुर। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की जा रही घोषणाओं और निर्देशों पर तेजी से अमल किया जा रहा है। तम्बेश्वरनगर की श्रीमती रीना विश्वास को मुख्यमंत्री की घोषणा के 48 घंटे के भीतर ही 4 लाख रूपए की राशि मिल गई है। यह राशि उनके बैंक खाते में जमा हो गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे दिन 5 मई को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आरागाही गौठान में पहुंचे थे। इस दौरान तम्बेश्वरनगर की रहने वाली रीना विश्वास ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने बेटे के ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मदद मांगी थी।

रीना विश्वास ने मुख्यमंत्री को बताया कि बेटे के इलाज के पर बड़ी राशि खर्च हो चुकी है, बेटे के आगे का इलाज कराना उनके लिए सम्भव नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ने उनकी व्यथा सुनकर संवेदनशीलता के साथ तत्काल उन्हें स्वेच्छानुदान मद से 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

See also  पत्नी अगर नहीं रहना चाहती है साथ तो पति को तलाक लेने का है अधिकार : हाईकोर्ट

मुख्यमंत्री के समक्ष महिला ने आवेदन लिख पाने में असमर्थता दिखाई तो प्रार्थी की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बिना किसी संकोच के स्वयं आवेदन लिखा और आवेदन पर मुख्यमंत्री ने तत्काल 4 लाख रुपये की राशि स्वेच्छानुदान से स्वीकृत कर दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।