राहुल कहीं से भी किस्मत आजमा लें वे हारेंगे ही: असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद। तेलंगाना में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी और राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वे दोनों नेता एक -दूसरे को हार और जीत के दावे करते हुए चुनौती दे रहे हैं।

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे अब वायनाड से भी हारेंगे। दरअसल ओवैसी ने राहुल गांधी के उस बयान के जवाब में प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा कि वे टीआरएस, बीजेपी और ओवैसी को चुनौती देने के लिए तेलंगाना आ रहे हैं। ओवैसी ने इसी पर पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल कहीं से भी किस्मत आजमा लें वे हारेंगे ही।

हैदराबाद से किस्मत आजमाने को कहा

राहुल के चुनौती वाले बयान पर ओवैसी ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि अब राहुल वायनाड से भी हारेंगे। आओ, हैदराबाद से चुनाव लड़ें। अपनी किस्मत आजमाएं। उन्होंने मेडक से भी चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
गौरतलब है कि तेलंगाना में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसी सिलसिले में राहुल गांधी तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान एक रैली में राहुल ने राज्य की के चंद्रशेखर राव सरकार पर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने यह भी साफ कर दिया कि कांग्रेस राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी और टीआरएस से किसी कीमत पर गठबंधन नहीं करेगी।

See also  Game of Fire : क्लब पार्टी में आग का खेल! 2 बारटेंडर झुलसे, सामने आया खौफनाक वीडियो…

टीआरएस से गठबंधन पर राहुल ने चेताया

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए  हुए कहा कि जो भी टीआरएस से गठबंधन की बात करेगा उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के तेलंगाना को लूटा है उसका साथ कांग्रेस कभी नहीं देगी। उन्होंने इसी के साथ किसानों की एक सफल बैठक के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना की।

राहुल ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव को हराने के लिए युवाओं से कांग्रेस में शामिल होने की भी अपील की और कहा कि सीएम ने लोगों के सपनों को नष्ट कर दिया है। वहीं टीआरएस नेता कलवकुंतला कविता ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल को आत्ममंथन करना चाहिए और बताना चाहिए कि उन्होंने कितनी बार संसद में तेलंगाना के मुद्दों को उठाया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  UP रवाना होने से पहले जानें सीएम भूपेश ने पूर्व सीएम रमन और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल को लेकर क्या कहा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।