छत्तीसगढ़ में सेफ नहीं महिलाएं, बेटियां और बुजुर्ग, बोले नेता प्रतिपक्ष- " विकास में नहीं अपराध में बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ "

रायपुर। देशभर में हुई दुष्कर्म के मामलों में NCRB की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ देश में 12वें नंबर पर है। छत्तीसगढ़ में साल 2021 में 1093 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। ये वो आंकड़े हैं, जो पुलिस थानों में रजिस्टर हुए है। अक्सर यह देखा जाता है कि बदनामी के डर से ऐसे मामले थानों में नहीं पहुंच पाते।

रेप के मामलों में राजस्थान में सबसे अधिक 6337, मध्यप्रदेश में 2947, उत्तर प्रदेश में 2845, महाराष्ट्र में 2496, दिल्ली में 1250 बंगाल में 1123, हरियाणा में 1716 असम में 1733 रेप केस हुए हैं। लद्दाख में सबसे कम दो रेप केस का आंकड़ा एनसीआरबी ने बताया है।

इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में आईपीसी और स्पेशल लोकल स्पेशल एंड लोकल छत्तीसगढ़ में आईपीसी और स्पेशल एंड लोकल लॉ के मुताबिक 2019 में 96561, 2020 में 103173 और 2021 में 110633 केस दर्ज हुए। यह सभी हत्या, बलात्कार, अपहरण, दंगा, लूट जैसे मामले हैं इन्हें संज्ञेय अपराध की कैटेगरी में आते हैं।

See also  पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम पर धोखाधड़ी, मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 8 लाख 70 हजार रुपए की ठगी

बेटियों के खिलाफ अनाचार के मामले भी बढ़े

प्रिवेंशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट यानी पोक्सो के तहत छत्तीसगढ़ में पिछले 1 साल में 2361 केस दर्ज किए गए हैं। NCRB की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के खिलाफ हुए अपराधों में आईपीसी और स्पेशल लोकल लॉ के तहत दर्ज मामलों में भी 2021 में इजाफा हुआ। रिकॉर्ड के मुताबिक छत्तीसगढ़ में साल 2019 में 5665, 2020 में 5056 और 2021 में 6001 मामले दर्ज किए गए थे।

बुजुर्गों के लिए भी सेफ नहीं छत्तीसगढ़

ब्यूरो की तरफ से जारी कि गए आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराधों की दर सबसे अधिक है। 92.3 अंकों के साथ मध्य प्रदेश वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध मामले में सबसे आगे है। इसके बाद छत्तीसगढ़ 70 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। हिमाचल प्रदेश 59.6 के साथ तीसरे स्थान पर है जो कि राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है।

See also  CG Politics : कल मेयर मीनल चौबे समेत 70 वार्डों के पार्षद लेंगे शपथ, सज-संवर रहा है भव्य मंच

प्रदेश में हर दिन तीन अनाचार के मामले चिंताजनक: भाजपा

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने NCRB द्वारा जारी आंकड़ों को लेकर कहा है कि अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ अब इतिहास रचने की ओर है। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2021 के आंकड़ों के मुताबिक हर 3 अनाचार के मामले दर्ज हुए हैं। बेटियों की सुरक्षा में असफल कांग्रेस सरकार को क्या शर्म नहीं आती है। चंदेल ने आगे कहा कि 2019 से 2022 तक इन 3 वर्षो में 3 लाख से ज्यादा अपराधिक मामले रजिस्टर हुए है। बुजुर्गो के खिलाफ अपराधों में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर है और बच्चों के खिलाफ हुए अपराध में भी भारी इजाफा हुआ है। पॉस्को एक्ट में 2361 केस दर्ज किए गए है यानी महिलाएं, बच्चे बुजुर्ग कोई सुरक्षित नहीं है। पूरी तरह से प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट करने वाली कांग्रेस सरकार को अब एक दिन भी सत्ता संभालने का अधिकार नहीं है।

See also  छत्तीसगढ़ में फसल बीमा अधिसूचना जारी, इंश्योरेंस कराने के लिए केवल 6 दिन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।