रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने क्लब और बार संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि अब महिलाओं को क्लबों में फ्री एंट्री और फ्री शराब परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं को सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए वीकेंड पर फ्री एंट्री और शराब परोसे जाने पर रोक लगाई गई है।

बता दें कि यह आदेश महादेव घाट में हाल ही में हुई एक विवादित घटना के बाद जारी किया गया है, जहां युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जिसमें बिलासपुर और कोरबा की लड़कियां पार्टी करके लौट रही थीं। महादेव घाट पर मौजूद कुछ लड़कों ने उनपर अभद्र टिप्पणी की, जिससे विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में हाथापाई हुई।

मारपीट में कई लड़कियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें एक लड़की की उंगली कट गई, जबकि अन्य की नाक और सिर में भी चोटें हुईं। पीड़ित लड़कियों ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में सक्रिय है।

See also  मुख्यमंत्री तीरथ के भगवान राम से प्रधानमंत्री मोदी की तुलना पर भड़की कांग्रेस, जानिए छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव ने क्या कहा

एसएसपी ने क्लब संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएंगे ताकि सामाजिक शांति बनी रहे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।