रायपुर। राजधानी के आवंति बिहार स्थित सृष्टि प्लाजा के एक मकान में दोपहर 3.15 बजे करीब आग लग गई। इससे किचन व ड्राइंग रूम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका है। ये जानकारी फायर ब्रिगेड के ड्यूटी पर मौजूद विजय चौरागड़े ने दी।उन्होंने बताया कि यह आग सृष्टि प्लाजा में किराए से रह रहे हेमंत दीक्षित के घर लगी है। आगजनी के दौरान घर में श्री दीक्षित का 18 वर्षीय पुत्र अनुराग था। आग की वजह से अनुराग का कंधा और माथा झुलस चुका है। घायल का उपचार कालड़ा बर्न सेंटर में किया गया है। आस-पड़ोस में रह रहे लोगों ने अपार्टमेंट से धुंआ उठता देख तत्काल फायर ब्रिगेड से संपर्क किया। अग्निशमन वाहन के आते तक रहवासियों ने आग पर नियंत्रण किया। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।