रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दमाद डॉ. पुनीत गुप्ता को गोल बाजार पुलिसने नोटिस जारी किया है। नोटिस केअनुसार उन्हें 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक उपस्थित होने केनिर्देश हैं। डीकेएस अस्पताल में 50 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़ा में अस्पताल अधीक्षक के.के. सहारेकी ओर से डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद कई बार पुनीत गुप्ताको बयान दर्ज कराने और पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है लेकिन अब तक वे गोलबाजार पुलिस के सामने पेश नहीं हुए है और न ही अपना बयान दर्ज कराया है। आपको बता दें कि गुरूवार को डीकेएस अस्पताल में अनियमितता और गड़बड़ी मामले में आरोपीबनाए गए डॉ. पुनीत गुप्ता की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने स्वीकार कर ली है। डॉ. पुनीत गुप्ताने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी। जिसपर दोनों पक्षों में बहस के बाद कोर्ट ने येफैसला सुनाया है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।