रायपुर। पूर्व आबकारी अधिकारी समुंन्द्र सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई कर 15 करोड़ कीचल-अचल संपत्ति का पता लगाने के बाद भी ईओडब्ल्यू ने अपनी जांच जारी रखी है। ईओडब्ल्यू अबसमुंन्द्र सिंह के जब्त दस्तावेजों के आधार पर उससे जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है। साथ हीउसके बैंक अकाउंट व लॉकर की भी जांच करने की तैयारी में है। ईओडब्लयू पूर्व आबकारी अधिकारीसमुंन्द्र सिंह के 8 ठिकानों पर दबिश दी थी। इस कार्रवाई में 15 करोड़ की चल-अचल संपत्ति काखुलासा किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान समुंद्र सिंह के घर में उनके परिवार के अन्य सदस्यतो मिले, लेकिन समुंद्र सिंह और उसकी पत्नी नहीं मिले। ईओडब्ल्यू टीम ने छापे के दौरान मिलेदस्तावेज की छानबीन करना शुरू कर चुकी है। समुंद्र सिंह के बैंक अकाऊंट और लॉकर की भीजांच करने की तैयारी में है। गौरतलब हो कि समुद्र सिंह पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय में करीब9 साल संविदा पर आबकारी विभाग के ओएसडी रहे। दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव कीमतगणना के दौरान जब संकेत मिलने शुरू हुए कि सत्ता परिवर्तन होने जा रहा तो समुद्र सिंह नेइस्तीफा दे दिया था।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।