प्रदेश में कोरोना वायरस के और अधिक टेस्ट सेंटर खोलने के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जितनी भी राशि लगेगी उसे राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए प्रदेश में और अधिक टेस्ट सेंटर खोलने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के सचिव को दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से बचाव, रोकथाम तथा दवाईयों और आवश्यक उपकरणों आदि की व्यवस्था के लिए स्टेट डिजास्टर रिपोंस फण्ड (एसडीआरएफ) से सभी आवश्यक इंतजाम तत्काल करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है। देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार इस वायरस से संक्रमित लोगों की पुष्टि हो रही है। इस वायरस के निकट भविष्य में विकराल रूप लेने की संभावना को देखते हुए भारत सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के परिपालन में राज्य में सभी एतहाती कदम प्रभावी तरीके से उठाएं जा रहे हैं।

See also  Effect of Vastu Defects : क्यों नहीं हो रही बरकत? घर में हो सकता है वास्तु दोष, जानिए इन बड़े वास्तु दोषों का असर…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।