UAE
image source : google

टीआरपी डेस्क। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कोविड-19 को UAE में पांव पसारने से रोकने के लिए वहां के नागरिकों पर भारत और पाकिस्तान सहित 14 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि यह रोक कब तक रहेगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान: MSME के दायरे में शामिल होंगे खुदरा और थोक व्यापारी

वहीं UAE के विदेश मामले और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय (एमओएफएआईसी) और राष्ट्रीय आपातकालीन संकट तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनसीईएमए) ने घोषणा की कि उसके नागरिकों के भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया की यात्रा करने पर प्रतिबंध है।

यह भी पढ़े: चार महीने में उत्तराखंड को मिला तीसरा मुख्यमंत्री, तीरथ सिंह रावत के बाद अब पुष्कर सिंह धामी होंगे अगले CM

See also  सब्जी विक्रेता से एक करोड़ का गांजा जब्त, उड़ीसा से करता था गांजे की तस्करी

UAE की आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उपरोक्त देशों में संयुक्त अरब अमीरात के राजनयिक मिशन, आपातकालीन मामलों, आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और पहले से अधिकृत व्यापार एवं तकनीकी प्रतिनिधियों को इस निर्णय से छूट प्राप्त है। UAE में गुरुवार को कोविड-19 के 1,675 नए मामले सामने आए, जबकि आठ लोगों की मौत हुई। UAE में एक जुलाई को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 634,582 लाख थी, जबकि कुल 1,819 लोगों की मौत हो चुकी थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर