नेशनल डेस्क। कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में आज शनिवार को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। टीकाकरण के बाद हर व्यक्ति को एक सर्टिफिकेट दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि पहली डोज के बाद एक प्राथमिक सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। जो काफी फायदेमंद है। ऐसे में टीका लगवाने के बाद इसे लेना न भूलें।

लाभार्थी की जानकारी होगी मेंशन

पहला टीका लगवाने के बाद मिले सर्टिफिकेट में लाभार्थी का नाम, उसकी आईडी, रजिस्टर आईडी, के अलावा टीका लगाने की तिथि, टीकाकरण का दिन और अन्य बुनियादी जानकारी होगी।

बताया जा रहा है पहला टीका लगवाने के बाद मिला सर्टिफिकेट प्रोविजनल होगा। दूसरा टीका लगने के बाद कंपलीट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। 

कहा जा रहा है यह सर्टिफिकेट एक लीगल दस्तावेज की तरह हैं। टीका लगवाने के बाद अगर आप यात्रा पर जाते हैं तो आपको ये सर्टिफिकेट दिखाना होगा। प्रोविजनल सर्टिफिकेट पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने से लाभार्थी की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

See also  UP Cabinet Expansion: जितिन प्रसाद सहित सात नेता बने मंत्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

मोबाइल पर भी आएगा सर्टिफिकेट

यदि टीका लगवाने के बाद अगर आप सर्टिफिकेट नहीं ले पाए है या नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह आपके मोबाइल में आएगा, आप उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। 

दूसरा टीका लगवाना अनिवार्य

पहला टीकाकरण होने के 28वें दिन बाद दूसरा टीका लगवाना अनिवार्य होगा। दूसरा टीका लगवाने के लिए दिए गए रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नम्बर पर मैसेज आएगा वैक्सीन लगवाने के लिये सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…