रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर ने कोरोना बुलेटिन जारी किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में आज 264 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 727 हो गई है। 4158 सैम्पलों की जांच हुई है। हालांकि किसी के मृत्यु की खबर नहीं आई है।

प्रदेश में आज 11 अप्रैल को 14 जिलों में 264 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर 54 मरीज मिले हैं। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखकर स्वास्थ विभाग भी अलर्ट मोड पर है। इसी के साथ दुर्ग में 14, राजनांदगांव में 26, बालोद 8, बेमेतरा 7, कबीरधाम 6,धमतरी में 12, बलोदा बाजार 13,बिलासपुर में 17 हैं।

See also  Coronavirus Cases in India : देश में पिछले 24 घंटों में 1685 नए मामले आए सामने, 83 लोगों की हुई मौत