BJP & RSS Are Against Tribals Who Became Christians- CM भूपेश ने कहा दिल्ली जाकर मांग करे BJP - RSS
BJP & RSS Are Against Tribals Who Became Christians- CM भूपेश ने कहा दिल्ली जाकर मांग करे BJP - RSS

टीआरपी डेस्क

रायपुर। बिरनपुर हादसे में बीजेपी पर CM भूपेश बघेल का गुस्सा फूटा है।उन्होंने कहा – प्रदेश शांति की ओर लौट रहा था, लेकिन नफरत फैलाने की कोशिश की गई, बीजेपी के लोग कुंठित हो चुके हैं और कुंठित व्यक्ति से आप उम्मीद नहीं कर सकते। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। जो घटना घटी वह दुर्भाग्यजनक है। दो बच्चों के झगड़े में पता नहीं किस तरह से वहां कन्फ्यूजन हुआ की लोग वहां उत्तेजित हो गए और एक नौजवान की मृत्यु हो गई।

बिरनपुर हिंसा के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। प्रशासन की ओर से शांति स्थापित करने की पूरी कोशिश की गयी लेकिन पूरे प्रदेश से बीजेपी के लोगों ने वहां पहुंचकर अशांति फैलाने का काम किया है। सीएम ने आगजनी को लेकर कहा कि ये जांच का विषय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिरनपुर के मौजूदा हालात को लेकर कहा कि वे लगातार नजर रखे हुए हैं और कोशिश यही है कि जल्दी शांति स्थापित हो सके।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने औरंगाबाद करमाड रेल हादसा पर गहरा दुख जताया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी के लोग कुंठित हो चुके हैं और कुंठित व्यक्ति से आप उम्मीद नहीं कर सकते कि वे क्या बात कर सकते हैं। कभी वे अफगानिस्तान, कभी पाकिस्तान, कभी तालिबान पता नहीं क्या-क्या बोले जा रहे हैं। घटना घटी तुरंत कार्रवाई हुई। इसके बाद और क्या हो सकता था लेकिन उनको तो आग लगाना है। उनका उद्देश्य है की धर्म विभाजन करके अपनी राजनीति की रोटी सेक सकें। इसके अलावा इनके पास और कोई रास्ता नहीं है।

सीएम ने कहा कि घटना के बाद पुलिस वहां पहुंच गई थी। उन पर भी पथराव हुआ। उनको भी चोटें आई। वहां आईजी भी मौजूद थे, वे भी बाल बाल बचे। शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ पहले नक्सलियों के कारण जल रहा था। अब शांति की तरफ लौट रहा है। समाज में शांति और भाईचारा है। सभी धर्म सभी विचार के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए रह रहे हैं लेकिन नफरत फैलाने की जो कोशिश की जा रही है, वह बहुत दुर्भाग्यजनक है। यह समाज और छत्तीसगढ़ के लिए बिल्कुल उचित नहीं है।

See also  छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट: कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी, हादसों में 4 की मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।