New covid cases in india : बीते 24 घंटे में संक्रमण के 21 हजार से ज्यादा नए मामले, छत्तीसगढ़ में 24 नए मरीज

नई दिल्‍ली। केरल में भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन अभी भी हालात सामान्‍य नहीं हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में देश में 23 हज़ार के लगभग मामले दर्ज़ किए गए। पिछले हफ्ते दर्ज किए गए कुल मामलों में से 60 फीसद केरल में दर्ज़ हुए। केरल में अभी भी एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं जो देश के कुल सक्रिय मामलों का 52 फीसद है। उन्‍होंने यह भी कहा कि त्‍योहारी सीजन में लोगों को खास एहतियात बरतने की जरूरत होगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अभी भी देश में हर रोज 15-16 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पाजिटिविटी रेट में गिरावट आ रही है। यह लगातार 13वां हफ्ता है जब साप्ताहिक पॉजिटिविटी तीन फीसद से कम रही है। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहे हैं, हम सभी से भीड़ से बचने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और फेस मास्क का उपयोग करने की अपील कर रहे हैं। उन्‍होंने लोगों से गुजारिश की कि वे कोविड को लेकर उचित व्यवहार को बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं।

See also  देश में पिछले 24 घंटे में 3.17 लाख नए केस, 491 मौतें, 23 जनवरी को पीक पर पहुंच सकती है तीसरी लहर

महामारी अभी गई नहीं है:भूषण

भूषण ने आगे कहा कि महामारी अभी गई नहीं है। मौजूदा वक्‍त में देश में ऐसे 48 ज़िले है जहां पाजिटिविटी पांच फीसद से ज्यादा है। इसमें से 18 ज़िले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी 5 से 10 फीसद के बीच है। ऐसे 30 ज़िले हैं जहां पाजिटिविटी 10 फीसद से ज्यादा है। अभी तक 88 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 64 करोड़ से ज्यादा पहली डोज और 23.70 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। यही नहीं 99 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों को पहला डोज लगाई जा चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।