नई दिल्ली। देश में 8 महीने बाद एक दिन मिलने वाले नए संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंचा है। दूसरी लहर में केस घटने के दौरान 15 मई को 3.11 लाख केस मिले थे।

एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 91 हजार 519 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 19.24 लाख एक्टिव केस हैं। देश में पहली बार 2,23,990 ठीक भी हुए हैं।

23 जनवरी को चरम पर पहुंच सकती है तीसरी लहर: वैज्ञानिक

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कानपुर के एक वैज्ञानिक के अनुसार, भारत में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर 23 जनवरी को चरम पर पहुंच सकती है। इस दौरान रोजाना संक्रमण के चार लाख से कुछ कम मामले सामने आ सकते हैं।

आईआईटी-कानपुर के प्रोफेसर व ‘सूत्र कोविड मॉडल’ से जुड़े अनुसंधानकर्ताओं में शामिल मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पहले ही, बीते सात दिन में संक्रमण के मामलों की संख्या चरम पर पहुंच चुकी है।

महामारी की शुरुआत के बाद से देश में कोविड मामलों की संख्या का पता लगाने और इस संबंध में अनुमान जताने के लिये ‘सूत्र कोविड मॉडल’ का उपयोग किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।