Corona Virus In India: कल की तुलना में 9.9% कम हुए नए मामले, बीते 24 घंटे में 3324 केस दर्ज, 40 मरीजों की हुई मौत
Corona Virus In India: कल की तुलना में 9.9% कम हुए नए मामले, बीते 24 घंटे में 3324 केस दर्ज, 40 मरीजों की हुई मौत

नेशनल डेस्क। देश में एकबार फिर कोरोना वायरस का कहर बढ़ने लगा हैं। देश में कोरोना के 3324 नए मामले सामने आए हैं, जो कल की तुलना में 9.9% कम है। देश के पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 19 हजार 092 है। दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के 1,520 मामले मिले हैं, इसके बाद हरियाणा में 490 मामले, केरल में 337 मामले, उत्तर प्रदेश में 275 मामले और महाराष्ट्र में 155 मामले सामने आए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 मरीजों की मौत भी हुई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 23 हजार 843 हो गई है। वहीं, भारत का रिकवरी रेट अब 98.74% है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…