' गजब विटामिन भरे हुए हे छत्तीसगढ़ के बासी मा ', श्रमिकों के सम्मान में दुर्ग पुलिस ने बोरे बासी खाकर उत्सव मनाया
' गजब विटामिन भरे हुए हे छत्तीसगढ़ के बासी मा ', श्रमिकों के सम्मान में दुर्ग पुलिस ने बोरे बासी खाकर उत्सव मनाया

दु्र्ग। 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए श्रमिकों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस ने पुलिस ऑफिसर मेस मैं बोरे बासी भोजन का समारोह के रूप में आयोजन किया। राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी गण इस आयोजन में सम्मिलित होकर बोरे बासी भोजन को ग्रहण कर अत्यंत आनंदित एवं गौरवान्वित महसूस किए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) , अनंत साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) , कविलाश टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ), वैभव बैंकर, परिवरीक्षाधीन आईपीएस, गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ,दिव्यांश राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, श्रीनगर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध), अभिषेक झा , उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग, नीलेश द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) जिला दुर्ग, रमेश कुमार चंद्रा, रक्षित निरीक्षक दुर्ग, सूबेदार तृप्ति सिंह राजपूत रक्षित केंद्र दुर्ग एवं जिला दुर्ग के थाना चौकी प्रभारी सम्मिलित हुए एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं विरासत के रूप में धरोहर बोरे बासी को खाकर आनंद उठाया।

See also  No Kings Protest : ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग! अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन, जानें क्या है नो किंग्स प्रोटेस्ट...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।