कोरोना से मामूली राहत: पांच दिन बाद देश में आए 4 लाख से कम नए केस, मौतें भी घटी
कोरोना से मामूली राहत: पांच दिन बाद देश में आए 4 लाख से कम नए केस, मौतें भी घटी

नई दिल्ली। देश में कोरोना से 24 घंटे में एक दिन में 3.53 लाख लोग स्वस्थ हुए। इससे सक्रिय मामलों में कमी आई। रविवार को नए संक्रमितों की कुल संख्या 3,66,317 रही, वहीं मरनेवाले कोरोना मरीजों की संख्या में भी कुछ कमी आई और यह 3747 पर ही रुक गई।

कोरोना वायरस संक्रमण के 3,66,317 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,26,62,410 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 3747 और मरीजों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,46,146 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार बढ़कर 37,41,368 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.76 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.15 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 3,53,680 और मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,86,65,266 हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन 3747 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र (572 ) में हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।