भारत में कोरोना से बचने को टीकाकरण ही एकमात्र रास्ता,अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने चेताया
भारत में कोरोना से बचने को टीकाकरण ही एकमात्र रास्ता,अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने चेताया

नई दिल्ली। अमेरिका के बड़े स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने कहा कि भारत में कोविड-19 के वर्तमान संकट से उबरने के लिए लोगों का टीकाकरण करना ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने इस जानलेवा महामारी से निपटने के लिए घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोविड-रोधी टीके के उत्पादन को बढ़ाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि भारत इस समय महामारी के कहर से जूझ रहा है और इस समय अन्य देशओं को इसकी मदद के लिए आगे ना चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रमुख चिकित्सा सलाहकार फाउची ने एक न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, इस महामारी का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए लोगों का टीकाकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत, दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता देश है. जिसे न केवल भीतर से, बल्कि बाहर से भी अपने संसाधन मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा, यही कारण है कि अन्य देशों को या तो भारत को उनके यहां टीका निर्माण में सहायता देनी चाहिए या टीके दान करने चाहिए।

डॉ. फाउची ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत को तत्काल अस्थायी अस्पताल बनाने की जरूरत है, जैसा करीब एक साल पहले चीन ने किया था। उन्होंने कहा, आपको ऐसा करना ही होगा।

आप अस्पताल में बिस्तर नहीं होने पर लोगों को गलियों में नहीं छोड़ सकते। ऑक्सीजन के हालात बेहद नाजुक हैं। मेरा मतलब है कि लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाना वास्तव में दुखद है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।