नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के मामले लगातार बढ़तो जा रहे हैं। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के अब तक 64 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। इनमें सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं, यहाँ अब तक 28 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान में 17, दिल्ली में 6, गुजरात में 4, कर्नाटक में 3, तेलंगाना में 3, केरल में 1, आंध्रप्रदेश में 1, और चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। गौरतलब है कि भारत में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मिले अधिकांश लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं।

WHO की चेतावनी

WHO ने कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर चेतावनी भी दे दी है। WHO ने कहा कि “77 देशों में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। जबकि वास्तव में यह वैरिएंट इससे भी अधिक देशों में फैल चुका है। भले ही इसकी जानकारी अभी तक न हुई हो।

See also  Corona Case in US: अमेरिका में तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 80 हजार नए केस मिलने से हड़कंप

ओमिक्रॉन वैरिएंट सो संक्रमण जितनी तेजी से फैल रहा है, इतना तेज संक्रमण कोरोना वायरस के पिछले किसी भी वैरिएंट के साथ नहीं फैला था। इस वैरिएंट को भी फैलने से बचाव के वही नियम हैं जो इससे पहले वाले वैरिएंट के लिए प्रभाव में थे। इन नियमों को बहुत जल्दी ही गंभीरता के साथ लागू करना चाहिए। केवल वैक्सीन के सहारे कोई भी देश इस संकट से बाहर नहीं निकल सकता।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।