woman was brutally beaten over the suspicion of theft
woman was brutally beaten over the suspicion of theft

Ambikapur: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सीतापुर के खाल बगीचा स्थित अटल आवास में चोरी के शक में एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला को समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पड़ोसी संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के खाल बगीचा स्थित अटल आवास का है। आरोप है कि पड़ोसी संजय चौहान ने महिला पर 20 हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। इसी शक में उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने लाठी-डंडों से महिला को इतना पीटा कि उसका पैर टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

घंटों तक घायल पड़ी रही महिला

बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद भी महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल महिला कई घंटों तक अटल आवास में ही घायल अवस्था में पड़ी तड़पती रही। आरोपी ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए घायल महिला को वहीं छोड़ दिया।

See also  CG IFS Posting News: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किया आदेश

कुछ समय बाद आरोपी ने ही महिला के पति को फोन कर जानकारी दी कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी हुई है। जब पति मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई।

घटना छिपाने के लिए अंतिम संस्कार की तैयारी का आरोप

इस मामले में एक और सनसनीखेज आरोप सामने आया है। परिजनों और मोहल्ले के लोगों का कहना है कि घटना को छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपी पक्ष द्वारा महिला के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी। समय पर जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

आरोपी आदतन बदमाश

मोहल्ले के लोगों के अनुसार आरोपी संजय चौहान आदतन बदमाश है और पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। करीब एक महीने पहले उसने छेड़छाड़ का विरोध करने पर मोहल्ले की ही एक विधवा महिला की पिटाई कर दी थी। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि आरोपी थाने के सामने चाय का ठेला लगाता था, इसलिए पुलिस ने उसे थाने बुलाकर सिर्फ समझाइश देकर छोड़ दिया था। अगर समय पर कार्रवाई होती तो आज यह बड़ी घटना नहीं होती।

See also  छत्तीसगढ़ में 21 जून को योग दिवस पर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड! मुख्य सचिव ने दिए ये कड़े निर्देश

फिलहाल सीतापुर पुलिस ने आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस महिला की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

FAQ: पिटाई से महिला की मौत

सवाल 1. अंबिकापुर में महिला की मौत का पूरा मामला क्या है?

अंबिकापुर के सीतापुर के अटल आवास में पड़ोसी संजय चौहान ने 20 हजार रुपये चोरी के शक में एक महिला की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसका पैर टूट गया। इलाज न मिलने से महिला की मौत हो गई।

सवाल 2. आरोपी संजय चौहान कौन है और कहां का है?

आरोपी संजय चौहान सीतापुर के खाल बगीचा अटल आवास का रहने वाला है और मृतका का पड़ोसी है। वह थाने के सामने चाय का ठेला लगाता है और मोहल्ले में आदतन बदमाश के रूप में जाना जाता है।

सवाल 3. क्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है?

See also  Ambikapur: किशोरी से अनाचार मामले में समझौते का दबाव, सरपंच समेत 7 पर केस दर्ज

हां, घटना की जानकारी मिलते ही सीतापुर पुलिस ने आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सवाल 4. क्या आरोपी पर पहले भी कोई केस दर्ज है?

Ans. मोहल्ले वालों के अनुसार एक महीने पहले आरोपी ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक विधवा महिला की पिटाई की थी, जिसकी शिकायत थाने में हुई थी, लेकिन तब पुलिस ने सिर्फ समझाइश देकर छोड़ दिया था।