Absconding Prisoner Arrested - बालोद उप जेल से फरार एक कैदी पकड़ाया, दूसरे की तलाश जारी
Absconding Prisoner Arrested - बालोद उप जेल से फरार एक कैदी पकड़ाया, दूसरे की तलाश जारी

टीआरपी डेस्क

बालोद। शनिवार को बालोद उप जेल की चार दिवारी को फांदकर फरार होने वाले दो बंदी में से एक बंदी को अर्बुद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकडाया बंदी हत्याकांड के मामले में सजायाफ्ता है,जबकि फरार दूसरा बंदी दुष्कर्म मामले में जेल बंद है।

उल्लेखनीय है कि अलग-अलग मामलों में बालोद उप जेल में बंद दो बंदी शनिवार की शाम को जेल की चार दीवारी को फांदकर भाग निकले। जिला पुलिस प्रशासन को इनके फरार होने की सूचना मिलते ही वह तत्काल हरकत में आई। पुलिस कप्तान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर थानों में विशेष टीम गठित कर इनको तलाश कर पकडऩे का जिम्मा सौंपा। साथ ही साइबर सेल पुलिस को मदद करने के निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर साइबर सेल की मदद से अर्जुन्दा थाना निरीक्षक शिशिर पांडे की टीम ने एक कैदी भालूकोन्हा हत्याकांड के सजा व्याप्त अपराधी विकास यादव को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे दुष्कर्म के अपराधी की तलाश में लगी है,और शीघ्र ही उसे पकडे जाने की बात कही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।