मोमोस आज बहुत लोगो का फेवरेट जंक फूड है , फिर चाहे वह बच्चे हों या कोई बड़ा। मोमोज पूरी दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय हैं। मोमोज नॉनवेज और वेज दोनों होते हैं। नॉनवेज में चिकन की स्टफिंग की जाती है, तो वेज मोमोज में पत्ता गोभी या अन्य सब्जियों को भी भरकर तैयार किया जाता है। अधिक मोमोज खाना कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे मोमोज सेहत के लिए हो सकता है।

अधिक मोमोज खाने से होगा कब्ज

मोमोज बनाने के लिए मैदे की जरूरत पड़ती है। मैदे को ही पूड़ी की तरह बेलकर उसमें चिकन या सब्जियों की स्टफिंग की जाती है। मैदे का सेवन पेट के लिए नुकसानदायक होता है,क्यूंकि मैदा जल्दी पचता नहीं है। ऐसे में पेट संबंधित समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है। मोमोज में फाइबर नहीं होता है, इसलिए पाचन तंत्र का भी नुकसान होता है। गैस, पेट जलन, बदहजमी हो सकती है। मोमोज खाएंगे हर दिन तो हो जाएगी इम्यूनिटी कमजोर
रोड साइड ठेले पर मिलने वाले मोमोज का सेवन हाइजिन के लिहाज से भी हेल्दी नहीं होता है। डेली मोमोज का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकता है, जिससे आपको कोई ना कई शारीरिक समस्या बनी ही रहेगी। मैदे का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

See also  MP: कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में बड़ा बदलाव,हर सत्र में 8 कलेक्टर देंगे फीडबैक

मोमोज से बढ़ता है शुगर लेवल

मोमोज बनता है मैदे से और मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में आप डेली मोमोज खाते हैं, खासकर के डायबिटीज रोगी, तो उनमें शुगर लेवल हाई हो सकता है। जिन्हें डायबिटीज नहीं है, उनमें भी शुगर लेवल अधिक होने से डायबिटीज होने की संभावना बढ़ सकती है।

मोमोस खाने से बढ़ सकता है वजन

मैदा में स्टार्च अधिक होता है। स्टार्च के सेवन से वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा, मैदा बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बढ़ाता है। ब्‍लड में ट्राइग्‍लीसराइड का स्‍तर बढ़ जाता है।

मोमोज की तीखी लाल चटनी भी है नुकसानदायक

आप जिस लाल तीखी चटनी के साथ मोमोज खाने का लुत्फ उठाते हैं, वो भी सेहत के लिए हानिकारक है। चटनी के सेवन से पेट दर्द, गैस, कब्ज आदि हो सकता है। डेली यह तीखी चटनी पेट में जाने लगे, तो पाचन क्रिया कमजोर होने लगेगी। और आज कल मोमोस की चटनी में फ़ूड कलर मिलाया जाता है,
जिससे हमारे सेहत को नुकसान हो सकता हैं।

See also  World Mental Health Day- देश में 5 करोड़ लोग डिप्रेशन के शिकार